अंबेडकर नगर, जनवरी 12 -- इंदईपुर, संवाददाता। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। दर्जन भर सभासदों ने भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितता के खिलाफ मोर्चा खोल कर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी है। भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनमितताओं की जांच के मामले में सभासद संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार उर्फ राजू वर्मा के नेतृत्व में रविवार देर रात्रि राजेसुल्तानपुर बाजार में सभासदों के साथ बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष विपिन कुमार उर्फ राजू वर्मा ने कहा कि उन लोगों को भरोसा है कि जांच कमेटी निष्पक्ष जांच करेगी। यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो नगर पंचायत के 15 में 12 सभासद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार से अवगत कराएंगे। आरोप कि अधिशासी अधिकारी जांच को प्रभावित करना चाहती हैं। निष्पक्ष जांच हुई तो कई लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.