गिरडीह, जून 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बिजली, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सहित अन्य जनमुद्दों को लकर मंगलवार को भाजपा ने जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में आक्रोश प्रदर्शन किया। सदर प्रखंड मुख्यालय में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को सिहोडीह आम बगान मैदान में भाजपाई जमा हुए। आम बगान मैदान से भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे व कार्यक्रम के संयोजक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ता झंडा, बैनर और तख्ती के साथ राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकले। भाजपाई गिरिडीह की सड़के टूटी है, सरकार की नीयत झूठी है। मईयां योजना में देरी क्यों, जवाब दो हेमंत सरकार। गैर मजरूआ खास जमीन की रजिस्ट्री चालू करो आदि नारे लगा रहे थे। प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के साथ भाजपाईयों ने राज्य सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.