गौरीगंज, मार्च 17 -- अमेठी। संवाददाता अमेठी विकास खंड की ग्राम पंचायत लोहरता में ग्राम प्रधान और सचिव की ओर से विकास कार्यों में किये जा रहे भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपों के मामले में जांच शुरू हो गई है। डीएम ने बीएसए को जांच के लिए अधिकारी नामित किया गया है। सोमवार को तकनीकी जांच करने के लिए बीएसए कार्यालय से डीसी निर्माण आकाश श्रीवास्तव ने निर्माण कार्यों की जांच की। किसान यूनियन के नेताओं ने ग्राम पंचायत लोहरता में विकास कार्यों में भारी अनियमितता की शिकायत डीएम से की थी। जिसके बाद डीएम ने बीएसए को जांच करने के लिए कहा था। सोमवार को बीएसए कार्यालय के डीसी निर्माण आकाश श्रीवास्तव जांच के लिए लोहरता पहुंचे थे। वहीं मौके पर ग्राम प्रधान सीमा शुक्ला के बजाय उनके प्रतिनिधि विजय शंकर शुक्ल मौजूद थे। ऐसे में जांच अधिकारी कई स्थानों पर गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.