वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में बार पदाधिकारियों और राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच पहली समन्वय बैठक हुई। इसमें सेंट्रल, बनारस और राजस्व बार एसोसिएशनों के पदाधिकारी, एडीएम, एसडीएम, मुख्य राजस्व अधिकारी, चकबंदी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसीलों और चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार के मामलों को उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकदमे की सुनवाई पूरी होने के बाद भी आदेश की पत्रावलियों को लंबी अवधि तक सुरक्षित रखना भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ाता है। अतः उन्हें समय पर निस्तारित किया जाए। भ्रष्टाचार के कई मामले उठने पर तहसीलों के राजस्व अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। डीएम ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को मामलों की जांच कर शीघ्र कार्रवाई क...