बेगुसराय, जनवरी 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद दुग्ध संघ लिमिटेड में व्यापक अनियमितता की शिकायत के मद्देनजर बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड की ओर से कार्रवाई की गई है। बरौनी डेयरी के प्रभारी प्रबंध निदेशक रवींद्र प्रसाद को विपणन, वित्त, परिचालन व खरीद, मानव संसाधन व प्रशासनिक मामलों से संबंधित गंभीर आरोप के मद्देनजर देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद दुग्ध संघ लिमिटेड के प्रभारी प्रबंध निदेशक से पदमुक्त कर दिया गया है। उनके खिलाफ शिकायतों की स्वतंत्र जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। दस दिनों के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है। साथ ही, सुधामित्र (वरीय कार्यपालक विपणन) को अवैध रूप से नियुक्त किये जाने के कारण उनके वेतन, यात्रा भत्ता, वाहन व अन्य पर हुए सरकारी खर्च की वसूली को एक हफ्ते के अंदर करने का आदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.