देवरिया, जनवरी 26 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल को भ्रष्टाचार के आरोपों पर शासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के आदेश पर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद ने यह नोटिस जारी किया। 15 दिन में आरोपों पर लिखित जवाब देने का निर्देश अध्यक्ष को दिया गया है। इस कार्रवाई से नगर पालिका प्रशासन में खलबली मच गई है। हालांकि अध्यक्ष ने किसी भी प्रकार की नोटिस मिलने से इनकार किया है। भाजपा नेता अमरेंद्र गुप्त, भाजपा सभासद लव सोनकर, नवाब हुसैन, उमेश यादव, अंजू यादव और द्रौपती देवी ने नियमो को ताक पर रख कर चहेते फर्मो को निविदा देने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत अधिक मूल्य पर कूड़ेदान खरीदने, नपा के वाहनों का अध्यक्ष द्वारा निजी कार्य मे उपयोग, टैक्सी स्टैंडों से अवैध वसू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.