मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति राज्यसात करने के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारी व अन्य गवाह विशेष कोर्ट में समय पर गवाही देने नहीं पहुंच रहे हैं। इससे इन मामलों की विशेष कोर्ट में सुनवाई की गति धीमी है। किसी मामले में अगर गवाह आते भी हैं तो जब्त की जाने वाली संपत्ति को प्रदर्श के रूप में पेश करने के लिए कोर्ट के समक्ष पेश नहीं किया जाता है। इससे ऐसे मामले की सुनवाई की तिथियां बढ़ती रहती है। विशेष कोर्ट में भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति के 29 मामले का ट्रायल चल रहा है। इन मामले की सुनवाई की समीक्षा के बाद इन कारणों से इसमें हो रही देरी पर संयुक्त सचिव विधि ने निराशा जताई है। उन्होंने गवाही के लिए की गई कार्रवाई से अन्वेषण ब्यूरो को उपलब्ध कराने का निर्देश विशेष लोक अभियोजको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.