संभल, मई 9 -- राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद की गुरुवार को हल्लू सराय स्थित प्रशासनिक कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें परिषद द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष केके मिश्र ने कहा कि परिषद भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों को जागरूक करने और भ्रष्टाचार से होने वाली हानियों के बारे में बताएगी। जिला, नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ संकल्प बैठकों का आयोजन करें। परिषद 25 मई को संभल में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवेशन आयोजित करेगी। सम्मेलन की तैयारियों के लिए सात सदस्यों की टीम गठित की गई। बैठक में डीपी शर्मा, ब्रिजेश यादव, मोहम्मद अली, होराम सिंह, योगेश मिश्र, अमित गौतम, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, शफीकुर्रहमान बरकाती आदि ने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.