प्रयागराज, जून 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस रोडवेज डिपो के एक कर्मचारी से जब 14 दिन की छुट्टी स्वीकृति करने के लिए सुविधा शुल्क मांगा गया तो उन्हें यह नागवार लगा लेकिन विभाग में चल रही 'व्यवस्था के आगे वह बेबस था। पैसे तो उसने दे दिए लेकिन उसी दिन यह ठान ली कि इस भ्रष्टाचार को उजागर करेगा। सेवानिवृत्ति के बाद अब उसने इस वसूली का वीडियो वायरल कर दिया है जिसमें सिविल लाइंस बस डिपो के एआरएम पैसा लेते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। करीब छह माह पहले रोडवेज के एक कर्मचारी से 14 दिन की छुट्टी के लिए जब रुपये मांगे गए तो वह परेशान हो गया। कुछ महीने के बाद ही वह विभाग से सेवानिवृत्त होने वाला था। उस कर्मचारी ने एआरएम जयकरन को रुपये देने से पहले मोबाइल में रिकार्ड करने की योजना बना ली। उनके च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.