गिरडीह, जून 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि राज्य में गिरते कानून व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार एवं सरकारी योजनाओं की विफलता को लेकर जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में 24 जून को भाजपा के द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज पूरा राज्य ध्वस्त विधि व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, बलात्कार से कराह रहा है। जिससे अपना जिला भी अछूता नहीं है। लंबी चौड़ी घोषणाओं का सपना दिखाकर फिर एक बार राज्य की सत्ता पर काबिज होने वाली हेमंत सरकार की नीति और नीयत में कोई बदलाव नहीं आया है। अपने पिछले कार्यकाल में जिस प्रकार से राज्य सरकार के संरक्षण में खनिज संसाधनों की लूट, पंचायत से लेकर सचिवालय/मंत्रालय तक लूट भ्रष्टाचार ने अपना पैर जमाया है। वह दूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.