हजारीबाग, जुलाई 23 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। भाकपा माले प्रखंड कमेटी के बैनर तले मंगलवार को विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। इसकी अध्यक्षता जिला सदस्य जानकी शर्मा एवं संचालन प्रखंड सचिव घनश्याम पाठक ने किया। धरना के माध्यम से प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ वक्ताओं ने आवाज बुलंद की। जिप सदस्य सह माले नेता शेख तैयब ने कहा कि रोजगार के अभाव में प्रखंड के युवा पलायन को मजबूर हैं। जोखिम भरे काम के कारण आए दिन उनकी मौतें हो रही है। विदेशों में बंधक बने मजदूरों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। कहा कि प्रखंड सह अंचल मुख्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण जनता एवं विकास कार्य प्रभावित है। सरकारी घोषणा के बावजूद गैर मजरूआ जमीन का रसीद नहीं काटा नहीं जा रहा है। म्यूटेशन एवं ऑनलाइन रसीद के लिए मोटी रकम की मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.