गाजीपुर, मार्च 26 -- सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश किसान सभा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से मंगलवार को कासिमाबाद थाने के सामने पार्क में प्रदेश सरकार और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री को संबोधित 23 सूत्रीय ज्ञापन कासिमाबाद एसडीएम संजय यादव को सौंपा। किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि यह धरती महान स्वतंत्रता सेनानी सरजू पांडेय की रही है। यहां की जनता संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। कहा कि तहसील में पैमाइश, वरासत, खारिज दाखिल सहित मुकदमे की पत्रावलियों के निस्तारण के नाम पर लूट मची है। लेखपाल से लेकर तहसील कर्मी बिना घूस लिए कोई भी काम नहीं कर रहे हैं। थाने से लगाए हर कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है, तो वहीं बिजली विभाग द्वारा गलत बिल देकर वसूली की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.