जमशेदपुर, मार्च 24 -- शहीद दिवस पर रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने बोड़ाम में पार्टी के स्थायी प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान का दिन है। भगत सिंह के शरीर का अंत हुआ है, लेकिन उनके विचार आज भी जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी युवाओं को उनके विचारों को आत्मसात कर बोड़ाम प्रखंड के साथ-साथ में पूरे झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत है। भारत में लोकतंत्र की स्थापना को 70 वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं और झारखंड को अलग राज्य बने 25 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी राज्य के लोग मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पानी और बिजली से वंचित हैं। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.