गढ़वा, जनवरी 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी की ओर से गढ़वा नगर परिषद में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को रंका मोड पर जन आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। उसके साथ ही मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जल संसाधन एवं पेयजल स्वच्छता विभाग रामचंद्र सहिस ने कहा कि नगर परिषद में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ लेकिन आज तक किसी तरह की जांच नहीं हो रही है। शहर के तमाम कचड़ा को नदी में डाला जा रहा है। उससे प्रदूषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के पदाधिकारी मनमानी तरीके से कैसर हिंद की जमीन पर 84 दुकानें बनाकर 15-15 लख रुपए में बेच दिया गया। दो लाख की लागत से लगने वाला स्वागत बोर्ड को 16 लाख रुपए में खरीदा जाना व्यापक भ्रष्टाचार को प्रदर्शित कर रहा है। पार्टी ...