संभल, अक्टूबर 8 -- राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को हल्लू सराय स्थित प्रशासनिक कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष केके मिश्र ने कहा कि स्वतंत्र भारत के बाद अब तक की सरकारों ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए कोई ठोस कदम व कानून नहीं बनाया। इसके कारण भारत की जनता को रिश्वत खोरी, दलाली, सूदखोरी, संपत्तियों पर कब्जा, सरकारी भूमि पर कब्जा आदि की समस्याओं का सामना करना पड़ा। पात्रों को उनका हक नहीं मिला। गरीब गरीब होता गया उनका शोषण होता रहा है। भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं द्वारा प्रत्येक पात्र को मिले। इसके लिए पारदार्शिता होनी चाहिए। परिषद द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत जागरुकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। परिषद इसके लिए क्षेत्रीय अधिवेशन, सेमिनार, पंपलेट, जाग...