पलामू, फरवरी 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला साक्षरता समिति के पूर्व सचिव शिव शंकर प्रसाद जो सेवानिवृत हो गए हैं, को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि उनके विरुद्ध पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण ने 2021 में लगभग 20 लाख रुपए गबन करने का आरोप लगाते हुए शहर थाना में प्राथमिकी कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार जिला साक्षरता समिति के लिए आवंटित राशि से अधिक धनराशि की अवैध निकासी कर लिया है। शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि स्वीकृत राशि से कहीं अधिक रकम की निकासी की गई है। इसके बाद तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उनके खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। मामले में लंबे समय से अनुसंधान चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...