देवघर, जनवरी 5 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। शहर के सीताराम डालमिया रोड स्थित खेड़िया अतिथिशाला में रविवार को भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रवि रवानी ने की। बैठक में नगर निकाय चुनावों को जल्द कराने की मांग को लेकर 6 जनवरी को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। धरना के माध्यम से ईवीएम और दलीय चुनाव चिन्ह के आधार पर निकाय चुनाव कराए जाने की मांग रखी गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि वार्ड पार्षदों का कार्यकाल पांच वर्ष पहले समाप्त हो चुका है और छठे वर्ष में प्रवेश कर चुका है, लेकिन झारखंड सरकार निकाय चुनाव कराने से डर रही है। डर के कारण सरकार ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। राज्य में चारों ओर भ्रष्टाचार फैला हुआ है और झामुमो सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.