देहरादून, जनवरी 2 -- जिलाधिकारी सविन बंसल ने लाखामंडल क्षेत्र में अवैध वसूली की शिकायत पर राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) जयलाल शर्मा को निलंबित कर दिया है। किसानों, काश्तकारों, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के लोगों से नकद एवं ऑनलाइन माध्यम से अवैध धनराशि वसूली थी। निलंबन अवधि में उन्हें तहसील कालसी स्थित रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में संबद्ध किया गया है। जानकारी के अनुसार लाखामंडल चकराता के निवासियों ने जिलाधिकारी सविन बंसल को शपथ पत्र के साथ संयुक्त शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने लाखामंडल क्षेत्र में तैनात राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) जयलाल शर्मा पर अवैध वसूली के आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ताओं ने ऑडियो साक्ष्य (पेनड्राइव) भी उपलब्ध कराए थे। आरोप लगाया गया कि जयलाल शर्मा द्वारा क्षेत्र में तैनाती के बाद छोटे से बड़े दस्तावेज तैयार करने, फर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.