रांची, सितम्बर 15 -- रांची, संवाददाता। डीसी के जनता दरबार में भूमि संबंधी मामलों में आवेदकों ने रिश्वत मांगने की शिकायत रखी। इस पर डीसी ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि यदि प्रमाण मिले तो दोषी पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ फौरन कार्रवाई होगी। प्रशासन भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगा। रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ। डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। जनता दरबार में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद, पेंशन, सड़क निर्माण, जलजमाव और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े रहे। जनता दरबार की शुरुआत में डीसी ने स्पष्ट कहा कि दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भ्रष्टाचार पर सख्त चेतावनी दी। प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.