बुलंदशहर, जनवरी 2 -- करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने पावर कॉर्पोरेशन के कर्मियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा एक्सईएन को संबोधित ज्ञापन एसडीओ को सौंपा। संगठन के प्रेमराज भाटी ने आरोप लगाया कि औद्योगिक क्षेत्र की कॉलोनी में नया कनेक्शन देने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं के शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती। अफसरो के पास शिकायत लेकर पहुंचने पर उपभोक्ताओ को घंटों इंतजार कराया जाता है। कार्यकर्ताओं ने कार्य प्रणाली में सुधार नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर बलराज हूंण, सुशील प्रधान, ऋषि बंसल, मलखान सिंह,बसंत भाटी, धीर सिंह भाटी, नीरज भड़ाना, राजकुमार पिलवान, रवि पिलवान, मोहित अधाना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...