रांची, नवम्बर 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा है कि यह वही भाजपा है, जिसके शासनकाल में झारखंड ने असली ठगी, असली लूट और असली भ्रष्टाचार का चरम देखा था। भाजपा के नेताओं को पहले अपनी सरकारों और अपने शीर्ष नेतृत्व से जुड़े घोटालों की लंबी सूची देख लेनी चाहिए, क्योंकि भ्रष्टाचार का असली अड्डा भाजपा है। जिनके हाथ ही काले हों, वे दूसरों पर कालिख लगाने का काम करते हैं। दुबे ने भाजपा द्वारा हेमंत सोरेन सरकार पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह झूठा, भ्रामक और बौखलाहट से भरा करार देते हुए करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपने दामन में झांकना चाहिए, क्योंकि भ्रष्टाचार, धोखा और लूट का असली विश्वकोश अगर कहीं है, तो वह भाजपा ही है। चुनावी बांड जैसे देश के इतिहास का सबसे बड़ा औ...