रुडकी, जनवरी 31 -- वानप्रस्थी जनजागृति अभियान समिति का शनिवार को 11वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने युवाओं को पौष्टिक भोजन अपनाने और संस्कारवान जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित किया। नगर में वानप्रस्थी जनजागृति अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. नवनीत अरोड़ा ने की। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि वे समाज को अपने अनुभवों से पोषित करें और जीवन में उच्च नैतिक मूल्यों का संचित करें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगगुरु स्वामी कर्मवीर रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार और नशाखोरी को समाप्त करने की दिशा में वानप्रस्थी समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...