गढ़वा, फरवरी 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल पांडेय बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मौके पर वह जुलूस के शक्ल में कालीस्थान मंदिर प्रांगण से लेकर समाहरणालय पहुंचेंगे। मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए उन्होंने ने बताया कि वह यह चुनाव भ्रष्टाचारी बनाम ईमानदारी के नाम पर लड़नेवाले हैं। नगर परिषद क्षेत्र को अब तक लूट का चारागाह बनाकर रखा गया है। इस वजह से इसका विकास कम विनाश ज्यादा हुआ है। लोग उनके पिछले कार्यकाल को आज भी याद करते हैं। वह जब उपाध्यक्ष के पद पर थे, तब भी और उसके बाद भी हमेशा मुखर होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। उस पर कारवाई भी हुई है। गढ़वा में लूट की एक लंबी फेहरिस्त है। इसे वह चुनावी सभा के दौरान प्रमुखता के साथ जनता के बीच रखेंगे। उन्...