पटना, मार्च 29 -- भाकपा राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने आरोप लगाया कि बिहार की एनडीए सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। बिहार के जिस लोकसेवक के यहां छापेमारी होती है, वहां रिश्वत के करोड़ों मिल जाते हैं। रुपये गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ती है। इससे स्पष्ट होता है कि नीचे से ऊपर तक लूट मची हुई है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कि लोक कल्याणकारी योजनाओं में हो रही लूट पर रोक लगे और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य अभियंता तारणी दास को रिटायरमेंट के बाद दो वर्षों का सेवा विस्तार दिया गया। इससे प्रमाणित होता है कि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण मिल रहा है। इसलिए कोई भी कार्य बिना रिश्वत का नहीं होता है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पूरी तरफ फिसड्डी साबित हुई। उन्होंने आरोप लगाए कि प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.