विकासनगर, दिसम्बर 28 -- चकराता विधान सभा के जिसऊ घराना में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे विधायक प्रीतम सिंह ने केंद्र और प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों और दुराचारियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। कहा कि 2027 के चुनाव के बाद प्रदेश की जनता को कांग्रेस का सुशासन मिलेगा। इस दौरान ग्राम प्रधान दाता राम शर्मा, जिला पंचायत सदस्य दीवान सिंह तोमर, उमादत्त जोशी, सरदार सिंह, मातवर सिंह पंवार, सूरत सिंह चौहान, सूरज सिंह तोमर, सुरेंद्र पंवार, मोहन सिंह चौहान, मोती राम शर्मा, सुनील शर्मा, शूरवीर सिंह नेगी, हंसराम शर्मा, गीता राम शर्मा, चैतराम शर्मा, कृपाराम बिष्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.