भागलपुर, सितम्बर 24 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर मेला आयोजन को लेकर सीओ विशाल अग्रवाल व भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहां पर उपस्थित मेला समिति के सदस्य शंभू गोस्वामी, सुमन झा, संजय झा से दोनों अधिकारी ने विस्तृत जानकारी लेकर राजस्व कर्मचारी को निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने पुलिस कप्तान से बात कर जवान की अतिरिक्त व्यवस्था करने का निर्णय लिया। मौके पर राजस्व कर्मचारी भरत झा, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.