भागलपुर, अक्टूबर 4 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। प्रखंड के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर में प्रतिमा का गुरुवार की शाम आरती के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौहद्दी, शाहपुर चौहद्दी, नारायणपुर स्टेशन व भवानीपुर का प्रतिमा शुक्रवार की सुबह शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन हुआ। मेला अध्यक्ष डॉ. हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दीपक मिश्र ने बताया कि भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर में मेला का दुकान अभी तक लगा है। भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार व बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर महेश कुमार की निगरानी में नारायणपुर प्रखंड के सभी प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.