नवादा, जनवरी 6 -- नवादा/हिसुआ, हिसं/निसं। जिले के हिसुआ प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय मंझवे में उस समय गहमागहमी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कक्षा-08 के विद्यार्थियों का कहना है कि उन्हें बीते तीन वर्षों से किसी भी शैक्षणिक भ्रमण या टूर पर नहीं ले जाया गया है। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से आरोप लगाया कि जब भी वे प्रधानाध्यापक गिरानी पासवान से टूर पर ले जाने का आग्रह करते हैं, तो वे टालमटोल करने लगते हैं। छात्रों का कहना है कि प्रधानाध्यापक द्वारा अक्सर यह तर्क दिया जाता है कि शिक्षा विभाग से भ्रमण के लिए कोई फंड या पैसा नहीं आया है। विद्यार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे अपनी मांग पर जोर देते हैं, तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है। विद्यार्थियों के अ...