मधुबनी, फरवरी 5 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। गुरुवार को श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र पटना के तत्वावधान में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी वाहन लखनौर स्थित धरावती प्लस टू उच्च विद्यालय पहुंचा।भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत संचालित इस संस्था के द्वारा भेजे गए वाहन में दैनिक जीवन में मशीनें विषय के महत्व पर विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम तीन दिनों तक संचालित होगा। इसमें विद्यालय के बच्चों के साथ साथ आसपास के विद्यालयों के बच्चे भी भाग ले सकेंगे। भ्रमणशील प्रदर्शनी दल के सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम वाहन में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के मॉडल की जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई।विज्ञान शिक्षकों को आसपास मौजूद संसाधनों में छिपे विज्ञान की सरल जानकारी से अवगत कराया गया। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक डॉ सुनील कुमार एवं न...