दरभंगा, फरवरी 5 -- दरभंगा। बिहार काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पटना के निर्देशानुसार गुरुवार को दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) से भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी बस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। डीसीई के प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर विज्ञान प्रदर्श बस को रवाना किया। यह भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी बस 14 फरवरी तक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण करेगी। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय स्तर के छात्र-छात्राओं में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करना, वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आधुनिक वैज्ञानिक अवधारणाओं से परिचित कराना है। बस में विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल, प्रयोगात्मक प्रदर्शन एवं शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे विद्यार्थी व्यवहारिक रूप से विज्ञान ...