नैनीताल, अप्रैल 5 -- भवाली। नगर के भौनियाधार हरसौली में सालों से बनी पेयजल समस्या से लोग परेशान थे। नगर पालिका ने जल संस्थान के साथ मिलकर इस समस्या को दूर करने के लिए घोड़ाखाल सड़क में बोरिंग कराई। बीते शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार व सभासद मुकेश कुमार ने निरीक्षण कर बोरिंग का काम देखा। बताया कि बोरिंग से पानी निकलने लगा है। जल्द इससे पाइप लाइन और टैंकों को जोड़ा जाएगा। हरसोली और भौनियाधार के लोगों को पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता रवि डोभाल ने बताया कि पाइपलाइन डाल दी है। ट्रायल किया जा रहा है। पानी साफ होते ही टैंकों में जोड़ दिया जाएगा। इससे जनता को भरपूर लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.