मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जैन समाज के प्रतिष्ठित संत मुनि विशल्य सागर महाराज के गुरुवार की सुबह रामदयालु स्थित मलंग स्थान से विहार के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन दर्शन व वंदन के लिए उपस्थित रहे। मुनि ने अपने प्रवास के दौरान अहिंसा, सत्य, संयम और आत्मशुद्धि जैसे मूल जैन सिद्धांतों पर प्रवचन दिया। कहा कि आज का मानव भौतिक सुखों की दौड़ में मानसिक शांति खोता जा रहा है, जबकि समाधान आत्मसंयम और विवेक में ही निहित है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे जीवन को केवल सुविधाओं की कसौटी पर न परखें, बल्कि संघर्ष को जीवन का स्वाभाविक अंग मानकर आगे बढ़ें। प्रवचन में अनीश, धर्मेंद्र, पवन, पदमचंद्र, राकेश जैन, रविन्द्र जैन, रितेश अजमेरा, अजय जैन, नरेंद्र कुमार जैन, सचिन, नवीन, अनिल, राजेश जैन, चक्रेश जैन, मनोज जैन, अनित...