उरई, फरवरी 20 -- उरई। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय सभागार में संपन्न हुई। इसमें 27 ग्राम पंचायतों के दावे निरस्त किए और वर्ष 2025 के लिये 56 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने के लिये सत्यापित किया गया। नौ विकास खण्डों से 83 ग्राम पंचायतों द्वारा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए दावे प्रस्तुत किए गए, जिनके भौतिक सत्यापन को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय 9 टीमों का गठन किया था। टीम में प्रथम सदस्य के रूप में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा द्वितीय सदस्य के रूप में सहायक विकास अधिकारी पंचायत को शामिल किया गया था। जिला क्षय रोग अधिकारी ने प्रत्येक टीम के लिए एक जनपद स्तरीय एनटीईपी कर्मचारी को फैसिलिटेटर के रुप...