बरेली, फरवरी 21 -- सीबीएसई की 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को 10वीं में ब्यूटी एंड वेलनेस, मार्केटिंग एंड सेल्स, मल्टीमीडिया, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर और डेटा साइंस विषयों की परीक्षा हुई जबकि 12वीं के छात्रों ने भौतिक विज्ञान का पेपर दिया। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि जिले के 24 केंद्रों पर हुई 12वीं भौतिक विज्ञान की परीक्षा के लिए पंजीकृत 5167 परीक्षार्थियों में 5086 ने परीक्षा दी, तो वहीं 81 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने मिली जुली प्रतिक्रियाएं दी। किसी ने पेपर को आसाना तो किसी ने कठिन बताया। सबसे अधिक परेशानी आंकिक प्रश्नों न्यूमेरिकल को हल में हुई। कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न, ग्राफ आधारित प्रश्न और केस स्टडी अपेक्षाकृत लंबे थे...