फिरोजाबाद, मार्च 7 -- फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट के संगीत गायन एवं द्वितीय पाली में भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र की परीक्षा संपन्न हुई। दूसरी पाली में सचल दल ने श्रीमती महादेवी जगत सिंह इंटर कॉलेज लाजपुर में एवीएम इंटर कॉलेज पोखरा हरिहा के छात्र को नकल करते हुए पकड़ लिया। जबकि दोनों पाली में 2229 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह 8.30 बजे से पहली पाली में संगीत गायन की परीक्षा शुरू हुई। आंतरिक सचल दस्तों ने बारी-बारी से तलाशी लेने के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया। डीआईओएस धीरेंद्र कुमार ने रेवती देवी कन्या इंटर कॉलेज, एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज, दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, कस्तूरबा इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। दोपहर दो बजे से भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.