मधुबनी, फरवरी 21 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के 71 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शनिवार को आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में हुई। प्रश्न पत्र का पैटर्न संतुलित रहा। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल थे। भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान तीनों भागों से प्रश्न पूछे गए। भौतिकी में गति, विद्युत और प्रकाश से जुड़े सूत्र आधारित सवाल आए। रसायन विज्ञान में रासायनिक अभिक्रिया, धातु और अधातु तथा अम्ल-क्षार से प्रश्न शामिल थे। जीवविज्ञान में मानव पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों से सवाल पूछे गए। विज्ञान परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने प्रश्न पत्र को संतुलित बताया। छात्र प्रियांशु व आशीष राज ने कहा कि भौतिकी में संख्यात्मक प्रश्न सीधे थे और...