रांची, फरवरी 8 -- रांची। ब्रदर्स एकेडमी रांची और डीपीएस रांची के छात्र शिवम सिंह ने राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड (एनएसईपी) में अखिल भारतीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया है। भारतीय भौतिकी शिक्षक संघ द्वारा आयोजित इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिताओं में गिना जाता है। एकेडमी के निदेशक पारस अग्रवाल ने शिवम को बधाई देते हुए इस उपलब्धि का श्रेय उनके अनुशासन और नियमित अभ्यास को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...