मैनपुरी, दिसम्बर 10 -- ग्राम नगला अहिर सकरा में प्रधान नरेंद्र यादव उर्फ गोपी यादव द्वारा आयोजित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि करहल विधायक तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा कि माता-पिता से बढ़कर संसार में कोई नहीं है। बुधवार को स्व. भारत सिंह यादव व स्व. जलदेवी यादव की मूर्तियों का अनावरण करते हुए उन्होंने कहा कि भौतिकता की चकाचौंध में लोग अपने पूर्वजों को भूलते जा रहे हैं, जो आने वाली पीढ़ी के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता 2027 में बदलाव के लिए तैयार है और सभी को अधिक से अधिक वोट बनवाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. नवल किशोर शाक्य ने माता-पिता को आदर्श बताते हुए उनके संस्कारों को जीवन का आधार बताया। जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने एसआईआर अभियान पर जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...