कौशाम्बी, जनवरी 23 -- मंझनपुर, संवाददाता कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला और उसकी दो नाबालिग नंदों की पड़ोसी ने घर में घुसकर पिटाई की। आरोप है कि उसने बच्चों के विवाद को लेकर पीड़िताओं की पिटाई करने के साथ उनके कपड़े भी फाड़ डाले। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोखराज इलाके की महिला ने बताया कि 20 जनवरी को खेल-खेल में बच्चों के बीच विवाद हुआ था। इसी बात पर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी नंद क्रमश: 15 व 17 वर्ष को भी पीटा। जान बचाने के लिए पीड़िताएं घर में घुस गईं तो हमलावर ने सभी की भीतर घुसकर पिटाई की। इस दौरान बदनियती से कपड़े भी फाड़ डाले। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इस संबंध में कोखराज थाना प्रभ...