कानपुर, जनवरी 3 -- रूरा। क्षेत्र में जिनई से भौंरा संपर्क पर इन दिनों चलना दूभर हो रहा है। इससे इस मार्ग पर निकलने वाले राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कोई भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है। तीन किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ ही किनारों पर टूट गई है। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गड्ढे व उखड़ी पड़ी गिट्टी से राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि गांव के सामने ही सड़क पर कीचड़ हो गया है। राहगीर काफी समय से सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं। सरकार ने सभी सड़कों की मरम्मत के लिए विभाग को दिशा-निर्देश दिए थे, जिसमें काफी सड़कें बन भी गई, लेकिन अभी भी कई सड़के मरम्मत होने की राह देख रही है। जिनई से भौंरा मार्ग पर अब जगह-जगह सड़क उखड़ी पड़ी है। सड़क में गड्ढे हैं, जिसमें बरसात में पानी भर जा...