धनबाद, अप्रैल 30 -- भौरा, प्रतिनिधि। भौंरा ओपी क्षेत्र के 29/30 वर्कशॉप में सामेवार की रात लोहा चोरों ने धावा बोलकर गोदाम का ताला तोड़ दिया। इसके बाद लोहा सामग्री को एक जगह एकत्रित करके ले जाने लगे। इसके लिए उन्होंने 407 वाहन भी मंगा लिया था। वाहन को पुराना मैगजीन घर के पास खड़ा किए थे। लोहा चोरों की संख्या 20 से 25 थी। सभी चोर मिलकर लोहा गाड़ी में लोड कर रहे थे। इसी बीच सीआईएसएफ की पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंच गई। जवानों को आते देख सभी लोहा चोर अंधेरे का फायदा उठाकर इधर-उधर भाग गए। 407 में जितना लोहा लोड था वह लोहा लेकर भी गाड़ी समेत फरार हो गए। घटना की जानकारी बीसीसीएल प्रबंधन को दे दी गई है। प्रबंधन आंकलन कर रहा है कितने सामान की चोरी हुई है।, वही इस वर्कशॉप में कितना का लोहा, केबल, मोटर, ट्रांसफार्मर, बेयरिंग, मोल्डिंग का सामान है। इसका भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.