धनबाद, फरवरी 8 -- भौरा। सुदामडीह थाना क्षेत्र के भौरा गौरखूटी दुर्गा मन्दिर के समीप रहने वाले शम्भू बाउरी (35)ने बुधवार को अपने घर के सीलिंग में मफलर के सहारे फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही सुदामडीह थाना के एएसआई उमेश राय दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक शम्भू बाउरी अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ अपने अन्य रिश्तेदारो से अलग रहता था। दो दिन पूर्व पत्नी बच्चे के साथ मायके चले गई थी। शंभू घर में अकेला था। बुधवार की सुबह जब वह अपने घर का दरवाज़ा नहीं खोला। तो उसके आस पास के लोगों ने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज दी। पड़ोसियों के आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खोला। तब एक बच्चें ने दरवाजे से झांक से देखा कि वह फंदे से झूल रहा है। बच्चा शोर मचाते हुए...