आगरा, अगस्त 5 -- श्रावण माह के अंतिम सोमवार को भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को लहरा घाट पहुंचे। यहां से उन्होंने भव्य रूप से सजाई गई कांवड़ को कंधे पर उठाया। वह पैदल ही अपने गृह क्षेत्र फिरोजाबाद के लिए रवाना हुए। कांवड़ में भगवान भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा भी स्थापित थी। पूर्व मंत्री के कांवड़ लेकर आने की जानकारी मिलते ही कासगंज में सोरों गेट पर काफी संख्या में भाजपाई एकत्रित हो गए। जैसे ही कांवड़ यात्रा सोरों गेट पर पहुंची तो भाजपाइयों ने कांवड़ यात्रा पर पुष्पवर्षा शुरू कर दी। कांवड़ यात्रा में शामिल पूर्व प्रदेश मंत्री सोनू सिंह का स्वागत अभिनंदन किया। कांवड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा करते हुए भाजपाई मिशन चौराहा तक पहुंचे। इसके बाद कांवड़ यात्रा अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। इस दौरान भाजपा के जिला मंत्री रामनिवास राजपूत, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.