मधेपुरा, जनवरी 2 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। देवाधिदेव महादेव की नगरी सिंहेश्वर धाम में नव वर्ष पर गुरुवार को शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। पहली जनवरी पर बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर नए साल की शुरूआत करने को लेकर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अहले सुबह से ही बाबा भक्तों का अलग-अलग जगहों से सिंहेश्वर मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू रहा। गुरुवार की तड़के साढ़े तीन बजे ही मंदिर के गर्भगृह का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। बाबा दरबार का पट खुलते ही हर-हर महादेव का जयघोष सिंहेश्वर मंदिर परिसर व आसपास के वातावरण में गुंज उठा। सुबह लगभग नौ बजे तक श्रद्धालु की भीड़ नियंत्रण में रही। लेकिन उसके बाद अचानक श्रद्धालुओं का हुजुम उमड़ पड़ा। देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। नव वर्ष के पहले दिन सिंहेश्वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.