औरंगाबाद, सितम्बर 2 -- गोह प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य सह भाजपा नेता सत्यपाल कुमार उर्फ भोला यादव को पार्टी ने पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। इस अवसर पर उन्हें पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने गोह मंडल कार्यालय में सम्मानित किया। पूर्व विधायक ने कहा कि भोला यादव पार्टी के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर गोह मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, मोनू उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, सचिन चंद्रवंशी, धीरज चौहान, विकु त्रिपाठी, सुनील शर्मा, जितेंद्र शर्मा, बिमलेश शर्मा, प्रमोद सिंह, सुदामा पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.