समस्तीपुर, मार्च 22 -- समस्तीपुर। शहर के भोला टॉकिज 53ए रेल गुमटी पर शनिवार को 119 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आरओबी का कार्यारम्भ शनिवार को सांसद शांभवी चौधरी ने किया। समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेल खंड के इस व्यस्ततम समपार फाटक पर रोड ओवर पुल बनाने को लेकर कई वर्षों से मांग चल रही थी। बीते 13 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान भोला टॉकीज गुमटी पर आरओबी का शिलान्यास किया था। आरओबी कार्यारंभ के दौरान मौजूद सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि हमने चुनावी कैंपेन के समय किए गए वादे को पूरा किया है और आगे भी जो वादे किए है उसको पूरा करने का काम करेंगे। वहीं विपक्ष द्वारा क्रेडिट लेने के कटाक्ष पर उन्होंने कहा की हम तो सिर्फ माध्यम है काम को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.