बरेली, मार्च 9 -- मीरगंज के भोलापुर-शंखापुर में रामगंगा नदी के किनारे करीब चार हेक्टेयर की खनन की साइट तैयार की गई है। खनन विभाग ने पट्टा आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। खनन का पट्टा लेने के लिए कई कंपनियों ने ऑनलाइन टेंडर डाले हैं। भोलापुर-शंखापुर में खनन की साइट चिह्नित करने के बाद पिछले साल वन विभाग और सिंचाई विभाग से एनओसी ली गई। शासन से पर्यावरण क्लीयरेंस मिलने के बाद पट्टा आवंटित करने की कार्रवाई शुरू की गई। कई कंपनियों ने ऑनलाइन टेंडर में हिस्सा लिया है। जल्दी ही एक कंपनी को खनन का पट्टा दिया जाएगा। यह जानकारी खनन अधिकारी मनीष कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.