मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- मुरादाबाद। भोलानाथ कॉलोनी में नाव पहुंच जाने के बाद करीब चार सौ परिवारों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि सोमवार से हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। जलभराव के कारण परिवारों का घर से निकलना भी संभव नहीं हो पा रहा था। कालोनी में रहने वाले दिनेश कुमार, मुन्नी देवी, सीता रानी, विपिन आदि ने बताया कि यहां पर चार से पांच फिट तक पानी है। नगर निगम अधिकारी कालोनी को अवैध बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। वहीं, विकास प्राधिकरण अधिकारी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं। लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद चंद्रभान सैनी से नाव चलाने की मांग की। मंगलवार को प्रशासन के निर्देश पर भोलानाथ कालोनी में नाव पहुंच गई। कालोनी के लोगों ने नाव का प्रयोग किया। उनका कहना था कि कालोनी की समस्या का स्थाई समाधान कराया जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर बुधवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.