भागलपुर, सितम्बर 11 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव प्रखंड की भोलसर पंचायत के सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवार की महिलाओं ने जीआर वितरण में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए अंचल सह प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने वास्तविक बाढ़ पीड़ितों का सूची में नाम नहीं जोड़ने का आरोप लगाते सीओ के खिलाफ नारेबाजी की। बाढ़ पीड़ितों का नेतृत्व कर रहे जनप्रतिनिधियों ने बताया कि अंचल प्रशासन की लापरवाही के कारण सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवारों को जीआर राशि से वंचित रखा गया है। भोलसर पंचायत में बाढ़ के पानी का निकास अब तक नहीं हो पाया है। जलजमाव से अभी लोग परेशान हैं। जीआर राशि की मांग और सीओ से वार्ता को लेकर घंटों प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर जमे रहे। अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और लोक निवारण शिकायत पदाधिकारी को आवेदन देते हुए कहा गया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.