बलिया, मार्च 31 -- बलिया, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिले के सभी देवी मंदिरों के कपाट ब्रह्ममुहुर्त में पूजन-अर्चन व आरती के बाद भक्तों के दर्शन-पूजन के लिए खोल दिए गए। घर व मंदिरों पर शुभ मुहुर्त में कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती, कुंजिका स्रोत, दुर्गा चालीसा का पाठ हुआ। भोर में ही वैदिक मंत्रोच्चार व पाठ से वातावरण देवीमय हो उठा। मां के जयकारों से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा। पूजन-अर्चन के बाद व्रत रखे लोगों ने फलाहार किया। नवरात्र के पहले दिन शहर व गांव के प्रमुख मंदिर भव्य तरीके से सजाया गया था। पहले दिन देवी मंदिरों भीड़ उमड़ी। शहर के जापलिनगंज व गुदरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, हनुमानगढ़ी स्थित काली मंदिर, बालेश्वर मंदिर, कदम चौराहा स्थित देवी मंदिर, हरपुर मिड्डी आदि स्थानों पर देवी मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.